Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल के सांतरागाछी से पुरी और तिरुवनंतपुरम तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Durga Puja Special Train: दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी से पुरी और तिरुवनंतपुरम के लिए दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. 08405 / 08406 पुरी-सांतरागाछी-पुरी स्पेशल ट्रेन, 06081 / 06082 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-संतरागाछी-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ स्पेशल का शेड्यूल जारी हो चुकी है.

5 अक्टूबर से चलेगी पुरी-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, 08405 पुरी-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक हर सोमवार को पुरी से शाम 5:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन तड़के 3:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी. वापसी में 08406 सांतरागाछी-पुरी स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक हर मंगलवार को सांतरागाछी स्टेशन से सुबह 8:45 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 7:00 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में बालेश्वर, रूपसा, जलेश्वर, बेलदा और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी.

ये भी पढ़ें: बिहार, दिल्ली और उत्तराखंड के लिए दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट यहां देखें

2 अक्टूबर को रवाना होगी तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन

इसी तरह 06081 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक हर शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम नॉर्थ स्टेशन से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 1:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी. वापसी में 06082 सांतरागाछी-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक हर सोमवार को दोपहर 1:15 बजे सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 9:55 बजे तिरुवनंतपुरम नॉर्थ स्टेशन पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र वाले बालेश्वर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी.

ये भी पढ़ें: Puja Special Train: हावड़ा-नयी दिल्ली पूजा स्पेशल अब सप्ताह में 3 दिन चलेगी

The post बंगाल के सांतरागाछी से पुरी और तिरुवनंतपुरम तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles