Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी डुमरियाघाट में बाढ़ का लेंगे जायजा:गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और पुल का भी करेंगे इंस्पेक्शन, प्रशासन अलर्ट


मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित डुमरियाघाट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात हैं। जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही मुख्यमंत्री अपने दौरे में डुमरियाघाट पुल का भी निरीक्षण करेंगे। वे गंडक नदी के जलस्तर, बाढ़ प्रभावित इलाकों और प्रशासन की तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से लेंगे। डीएम सौरभ सुमन यादव ने बताया कि जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा प्रशासन केसरिया क्षेत्र के कई इलाके गंडक के बढ़ते पानी से प्रभावित होते हैं। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अलर्ट पर है और जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है। मुख्यमंत्री हुसैली हाई स्कूल के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद वे बाढ़ का निरीक्षण कर वापस लौट जाएंगे। उनके दौरे को लेकर डुमरियाघाट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles