Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में कांग्रेस का वोट चोरी के आरोपों पर प्रदर्शन:पीएम नरेंद्र मोदी और चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी


वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ सोमवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई जिलों ने उनका पुतला भी दहन किया गया। लातेहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमवाटीकर स्थित अंबेडकर चौक से पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ता मेन रोड होते हुए समाहरणालय गेट पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी नहीं चलेगी’ समेत अन्य नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने की। प्रदेश सचिव अमित साहू ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश संयुक्त सचिव आफताब आलम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में धांधली की जा रही है, जिसके कारण भाजपा चुनाव जीत रही है। मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान
जामताड़ा के गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए SIR प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताई। सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” और “मोदी सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग का काम करना बंद करो” जैसे नारे लगाए गए। मीडिया के सवाल पर मंत्री इरफान अंसारी ने राहुल गांधी के विदेश दौरे के दौरान संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने संबंधी सवाल के जवाब में कहा, “जब मोदी जी विदेश जाते हैं तो क्या ज्ञानेश कुमार को चुम्मा देते हैं?” मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। कोडरमा डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा वहीं, कोडरमा में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में किए जा रहे बदलाव तथा निर्वाचन आयोग की IT प्रणाली और डेटा प्रबंधन को लेकर कांग्रेस ने कोडरमा में प्रतिवाद मार्च निकाला। यह मार्च कोडरमा बाजार के बजरंगबली चौक से शुरू होकर समाहरणालय पहुंचा। जहां कोडरमा डीसी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में SIR एवं मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा, निर्वाचन आयोग की IT प्रणाली एवं डेटा प्रबंधन की समीक्षा तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई। वोट चोरी किया जा रहा है: तनवीर आलम पाकुड़ जिला में कांग्रेस पार्टी की ओर से भी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड में एसआईआर प्रक्रिया चल रही है और इसमें लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को प्रदर्शित तरीके से करने की जरूरत है। वहीं, उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में वोट चोरी किया जा रहा है और कांग्रेस यह बर्दाश्त करने वाली नहीं है। गुमला में चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने की मांग गुमला जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में जिला कमेटी द्वारा SIR तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया। साथी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, पीएम के पुतला दहन करने के साथ ही कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। हाथ में बैनर तख्ती लेकर नारेबाजी भी की गई। साथ ही चुनाव आयुक्त के इस्तीफा और कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जाहिर किया गया प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए इधर, धनबाद में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुराने कांग्रेस कार्यालय से रणधीर वर्मा चौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और SIR तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा की मांग की। पार्टी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और निर्वाचन प्रक्रिया की स्वतंत्र समीक्षा की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles