![]()
लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफे को लेकर सवाल किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि जब बिहार में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर स्थिति असहज और शर्मिंदगी वाली लग रही है, तो सरकार का हिस्सा बने रहने की क्या वजह है? इस्तीफ़ा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार – रोहिणी रोहिणी ने लिखा कि, “इस्तीफ़ा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी?” उन्होंने आरोप लगाया कि, ‘शर्मिंदगी महसूस करने के बावजूद सत्ता का हिस्सा बने रहना चिराग पासवान से सीखा जा सकता है।’ बयान देने के बजाय इस्तीफा दें: रोहिणी रोहिणी आचार्य ने कहा कि सिर्फ बयानों में दुख जताना और “मगरमच्छ के आंसू बहाना” चिराग पासवान का पुराना “शगल-ड्रामा” है। उन्होंने सवाल किया कि जब सब कुछ असहज, असहनीय और शर्मिंदगी भरा है, तो फिर इस्तीफा देने में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या चिराग पासवान इस्तीफा पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए किसी के द्वारा जारी किए जाने वाले NOC का इंतजार कर रहे हैं?
चिराग के शर्मिंदगी वाले बयान पर रोहिणी आचार्य का सवाल:पूछा- इस्तीफे के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार?
