
Haldia Nandigram Electric Ferry Service: हल्दिया और नंदीग्राम के लोगों का इंतजार खत्म हुआ. नंदीग्राम और इंडस्ट्रियल टाउन हल्दिया के बीच हल्दी नदी में इलेक्ट्रिक जहाज की सेवा शुरू हो गयी है. इससे नदी पार करना आसान और आरामदेह हो गया है. पश्चिम बंगाल सरकार की इस पहल से दोनों इलाकों के लोग बेहद खुश हैं. सोमवार से यात्रियों को यह सेवा मिलने लगी है. पहले लोग स्टीमर से नदी पार करते थे. पूरी तरह से एयर-कंडीशंड जहाज में अभी सिर्फ 50 सीटें हैं. लेकिन इसमें यात्रियों के साथ बाइक और साइकिल ले जाने की भी सुविधा उपलब्ध है. नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव की वजह से इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम नहीं हुआ. हालांकि, सेवा शुरू कर दी गयी. आधिकारिक तौर पर प्रशासन ने इस जहाज की सेवा के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन सूचना मिली है कि जहाज हर दिन सुबह 4:20 बजे हल्दिया से नंदीग्राम के लिए चलेगा. नंदीग्राम से जहाज सुबह 4:45 बजे निकलेगा. हल्दिया से आखिरी जहाज रात 11 बजे और नंदीग्राम से रात 11:45 बजे खुलेगा.
The post Watch Video: इंतजार खत्म, हल्दी नदी में उतरा इलेक्ट्रिक जहाज, यात्रियों में खुशी की लहर appeared first on Prabhat Khabar.
