Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

BJP Booth President Murder: बोलपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या, करीब से सिर में मारी गोली

बोलपुर से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

BJP Booth President Murder: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष चंदन भल्ला के सिर में बेहद करीब से गोली मारी. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है.

बोलपुर के वार्ड 11 के 201 नंबर बूथ अध्यक्ष थे भल्ला

जानकारी के मुताबिक, मृतक चंदन भल्ला बोलपुर के 11 नंबर वार्ड स्थित भाजपा के 201 नंबर बूथ के अध्यक्ष थे. परिवार का दावा है कि रविवार शाम फोन करके उन्हें घर से बुलाया गया था. इसके बाद 12 नंबर वार्ड के त्रिशूलापट्टी इलाके में कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका और कथित तौर पर बेहद करीब से उनके सिर में गोली मार दी.

बोलपुर महकमा अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

गोली लगने के बाद चंदन भल्ला खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े. गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. भल्ला को लोगों ने तत्काल बोलपुर महकमा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: नदिया में तृणमूल नेता की पत्नी गिरफ्तार, कांग्रेस नेता और उसके बेटे की हत्या का आरोप

2 अज्ञात बाइक सवार युवकों ने मारी गोली

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद चेहरे पर कपड़ा बांधे 2 अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गये. मृतक के बेटे शुभ्रकांति भल्ला का दावा है कि उनके पिता की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी. राजनीतिक कारणों से उनकी हत्या हुई है.

अपराध की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस राजनीतिक रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की जांच में जुट गयी है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. बीरभूम के पुलिस अधीक्षक विदित राज ने बताया कि रविवार देर शाम चंदन भल्ला को सिर में गोली मारी गयी थी. अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी. मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

ये भी पढ़ें: बोलपुर में युवक का शव मिलने से बवाल, पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को पकड़ा

श्यामापद मंडल ने घटना की निंदा की

बोलपुर के भाजपा नेता श्यामापद मंडल ने घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच पुलिस कर रही है. किस वजह से हत्या हुई है, इसकी जांच होगी. दोषियों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा.

चंदन भल्ला के भाई ने कहा- किसने और क्यों मारी गोली, नहीं मालूम

मृतक के भाई कार्तिक भल्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिली, तो वे लोग चंदन को बोलपुर महकमा अस्पताल ले गये. किसने गोली मारी, किस उद्देश्य से गोली मारी, हमें नहीं पता.

चंदन के बेटे ने कहा- भाजपा की गुटबाजी में मारे गये पिता

मृतक चंदन भल्ला के पुत्र सूर्यकांत भल्ला ने कहा कि यह भाजपा की गुटबाजी का नतीजा है. उसने दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है.

आधी रात को भल्ला के घर पहुंचे भाजपा नेता

हत्या की सूचना मिलने के बाद आधी रात को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर भाजपा नेताओं का एक दल बोलपुर महकमा अस्पताल पहुंचा. रामपुरहाट के भाजपा विधायक ध्रुव साहा ने बताया कि भाजपा शासन में कानून का राज है. अपराधी यदि 100 फीट जमीन के नीचे भी छिपे होंगे, तो उन्हें पुलिस ढूंढ निकालेगी. हमें कानून और पुलिस पर भरोसा है.

The post BJP Booth President Murder: बोलपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या, करीब से सिर में मारी गोली appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles