Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा- पूजा करने गई बच्ची से छेड़खानी का आरोप:कुशेश्वरस्थान मंदिर के पुजारी का बेटा सहरसा से गिरफ्तार, 8 साल की बच्ची ने बताई पूरी कहानी


दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने गई 8 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मंदिर के पंडा भोगेश्वर झा के बेटे 24 साल के शिवकुमार झा उर्फ छोटू झा को आरोपी बनाया गया है। घटना को लेकर कुशेश्वरस्थान थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिवकुमार झा को सहरसा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विवाहित है, लेकिन अभी संतान नहीं है। रविवार सुबह 9 बजे 8 साल की बच्ची अपनी दो सहेलियों के साथ हर दिन की तरह बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थी। पूजा करने के बाद बच्चियां मंदिर से बाहर निकलीं। इसी दौरान बच्ची ने आरोपी शिवकुमार झा को पैर छूकर प्रणाम किया। पुलिस के अनुसार मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में इसके बाद की गतिविधियां भी कैद हुई हैं। आरोप है कि शिवकुमार झा ने बच्ची की एक सहेली को मंदिर परिसर में ही छोड़ दिया और दूसरी 8 वर्षीय बच्ची को मिठाई खिलाने के बहाने अपने साथ मंदिर से बाहर ले गया। इसके बाद वह बच्ची को प्रखंड-अंचल मुख्यालय के समीप से होते हुए धर्मशाला के पास वॉशरूम की ओर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को लेकर वापस मंदिर परिसर की ओर आता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर मां को दी जानकारी घटना के बाद बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची का घर मंदिर परिसर के आसपास ही बताया गया है। जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां मंदिर परिसर पहुंचीं और शिवकुमार झा से घटना को लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसको डांट- फटकार भी की और चप्पल से पिटाई भी की। इसके बाद शिवकुमार झा अपना मोबाइल वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची की मां के आवेदन पर कुशेश्वरस्थान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि मामले में कांड संख्या 269/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। सहरसा से पकड़ा गया मुख्य आरोपी थानाध्यक्ष गौरव ने बताया कि आरोपी शिवकुमार झा की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी देर रात ट्रेन पकड़ने के लिए सहरसा की ओर भागा है और वहां से दूसरे प्रदेश जाने की तैयारी में है। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सहरसा से गिरफ्तार कर लिया। मामले का अनुसंधान पुलिस पदाधिकारी अंशु कुमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, बच्ची के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles