बक्सर में डुमरांव पुलिस का अनोखा गाड़ी चेकिंग अभियान:चालान की जगह हेलमेट-गुलाब देकर बढ़ाई ट्रैफिक नियमों की जागरूकता

Date:


बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर डुमरांव थाना पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने चालान काटने के बजाय हेलमेट और गुलाब का फूल देकर वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया। यह अभियान डुमरांव थाना पुलिस द्वारा आयोजित किया गया। आमतौर पर वाहन जांच के दौरान नियम उल्लंघन पर चालान काटा जाता है, लेकिन इस पहल में हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वाले चालकों को दंडित करने की बजाय उन्हें हेलमेट और गुलाब का फूल भेंट किया गया। वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान एसआई प्रियंका कुमारी, रविशंकर पांडेय, पीएसआई नेहा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने मुख्य सड़कों और व्यस्त चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग करते हुए बाइक सवारों और चारपहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवाओं को हेलमेट पहनने की सलाह दी गई, वहीं सीट बेल्ट न लगाने वाले चारपहिया वाहन चालकों को मौके पर ही सीट बेल्ट लगाने को कहा गया। नियमों की अनदेखी करने वालों को समझाते हुए पुलिसकर्मियों ने उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया, जिससे लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। ट्रिपलिंग करना दुर्घटना का एक बड़ा कारण थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रिपलिंग करना दुर्घटना का एक बड़ा कारण है और हेलमेट व सीट बेल्ट जीवन रक्षक साबित होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जुर्माने के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस पहल का स्थानीय लोगों पर सकारात्मक असर पड़ा। कई वाहन चालकों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की मुहिम से नियमों के प्रति भय नहीं बल्कि जागरूकता बढ़ती है। क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चालान न काटने और सम्मानजनक तरीके से समझाने से लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई है। सड़क हादसों में कमी लाने और सुरक्षित यातायात की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। कल एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। पुलिस सेवा सप्ताह के तहत डुमरांव थाने में कल क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें क्लास केजी से 12 तक के छात्र छात्राओं से जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जायेंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को वरीय अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp