Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन बोले- गंगासागर मेले को जल्द मिलेगा ‘राष्ट्रीय मेला’ का दर्जा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को कहा कि गंगासागर मेले को ‘राष्ट्रीय मेले’ का दर्जा देने की पुरानी मांग जल्द पूरी होगी. नबीन ने राज्य के अपने 2 दिवसीय दौरे के अंतिम दिन पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर का दौरा किया. उन्होंने गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर डुबकी लगाने के बाद कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना की.

सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से गंगासागर पहुंचे नबीन

नितिन नबीन भाजपा नेताओं के साथ कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से दिन में करीब 10 बजे गंगासागर पहुंचे. यहां उन्होंने कहा- बंगाल के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है. हम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में लोगों की सेवा करने की कोशिश करेंगे.

देश-विदेश से गंगासागर में आते हैं लाखों श्रद्धालु

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जब पूछा गया कि गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा कब मिलेगा, तो उन्होंने कहा- यह मांग जल्द पूरी होगी. पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र से गंगासागर मेले को ‘राष्ट्रीय मेले’ का दर्जा देने और इसकी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए उचित वित्तीय एवं संस्थागत सहायता देने की जुलाई में अपील की थी. इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु, संत और अन्य लोग आते हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में नितिन नवीन ने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की

अंतिम समय में नितिन नबीन के कार्यक्रम में जुड़ा गंगासागर स्नान

गंगासागर का यह दौरा नितिन नबीन के यात्रा कार्यक्रम में अंतिम समय में शामिल किया गया था. पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद नबीन का पश्चिम बंगाल का यह पहला दौरा है. उन्होंने रविवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिले के नेताओं, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं. इन बैठकों में पार्टी संगठन और निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें: नितिन नबीन की बंगाल यात्रा से पहले प्रदेश भाजपा में फेरबदल, जानें किसको क्या मिली जिम्मेदारी

The post भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन बोले- गंगासागर मेले को जल्द मिलेगा ‘राष्ट्रीय मेला’ का दर्जा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles