Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में खराब वाहन से टकराकर युवक की मौत:ओवरटेक करते समय पुल पर खड़ी पिकअप वैन से भिड़ी बाइक, हेलमेट नहीं पहना था


कोडरमा में एक सड़क हादसे में 30 साल के युवक अमरजीत सिंह की मौत हो गई। यह घटना रांची-पटना मुख्य मार्ग पर गुमो स्थित एक पुल पर हुई। अमरजीत की बाइक सड़क पर खराब खड़ी एक पिकअप वैन से टकरा गई। अमरजीत चतरा जिले के मंझगांवा का रहने वाला था और कोडरमा के केटीपीएस पावर प्लांट में काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह झुमरीतिलैया आ रहा था। गुमो स्थित NH 20 के पुल से कुछ पहले वह एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। सिर में गंभीर चोट लगी ओवरटेक करते ही उसके सामने सड़क पर खराब खड़ी पिकअप वैन आ गई। पुल पर होने के कारण उसे किनारे उतरने का मौका नहीं मिला और उसने पिकअप वैन में टक्कर मार दी। अमरजीत ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हाईवे पेट्रोलिंग की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और अमरजीत को सदर अस्पताल कोडरमा ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। एनएच जैसे मुख्य मार्ग पर इस प्रकार से वाहन को खराब होने पर बिना किसी खतरे की निशान लगाए खड़े कर देने से कई लोग इसका शिकार होते आ रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles