Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एसआईआर में बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग, आज कांग्रेस निकालेगी विरोध मार्च

सिटी रिपोर्टर | बोकारो निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची में किए जा रहे बदलावों को लेकर कांग्रेस ने पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की है। रविवार को चास के रविंद्र भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक डॉ. एम तौसीफ ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। इसमें नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की प्रक्रिया निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 28 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची में हुए जोड़, विलोपन और संशोधनों की स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग की है। साथ ही निर्वाचन आयोग की डिजिटल प्रणाली, डेटा प्रबंधन और केंद्रीकरण से जुड़ी प्रक्रियाओं का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग रखी गई। डॉ. तौसीफ ने कहा कि पात्र नागरिक का नाम उचित प्रक्रिया के बिना प्रभावित नहीं होना चाहिए और अपात्र नामों को भी नियमानुसार जांच के बाद ही सूची में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से संबंधित लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की मांग भी रखी। जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा कि मतदाताओं को आपत्ति दर्ज कराने और सुनवाई का प्रभावी अवसर मिलना चाहिए। मौके पर लाल किशोर सहदेव, शमशेर आलम, संजय पांडे, जमील अख्तर, अशोक मिश्रा, प्रेम राय, मनोज राय, जुबील अहमद, बदरे आलम और शोएब हसन समेत अन्य मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles