![]()
मोकामा पुलिस ने इलाके में अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान तेज कर दिया है। थानाध्यक्ष कुनाल कुमार की अगुवाई में पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों और संवेदनशील जगहों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध गाड़ियों और लोगों की तलाशी ली गई। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों और गलत काम करने वालों पर असर पड़ा। जांच के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना कागजात और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों पर जुर्माना लगाया गया। थानाध्यक्ष कुनाल कुमार ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार जांच से बाइक सवार बदमाशों और छोटे अपराधों पर रोक लगेगी। पुलिस ने साफ कर दिया है कि मोकामा में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
मोकामा में पुलिस ने पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान:संदिग्धों पर कसी नकेल, नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
