![]()
मुजफ्फरपुर में बोचहाँ थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब तीन माह पूर्व प्रेम प्रसंग के मामले में घर से फरार हुई युवती को पुलिस ने सकुशल सोमवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती को मुजफ्फरपुर से बरामद किया। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराया गया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके ससुराल पक्ष के सुपुर्द कर दिया। बताया गया है कि 14 जून 2026 की रात युवती घर से निकली थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। आवेदन में परिजनों ने एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। परिजनों के अनुसार, मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास करने पर युवती से बातचीत भी हुई थी, लेकिन उसके ठिकाने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। मामले को लेकर युवती के परिजन ने बोचहाँ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार युवती की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही थी। इसी दौरान युवती द्वारा न्यायालय में सरेंडर किए जाने की सूचना पर पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में लिया। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती को सकुशल बरामद किया गया है। न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद उसका बयान कलमबद्ध कराया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस की आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है।
प्रेमप्रसंग में फरार युवती मुजफ्फरपुर से सकुशल बरामद:तीन माह पहले घर से निकली थी, कोर्ट में पेश कर ससुराल पक्ष को सौंपा
