Tuesday, September 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हथौड़ी के लापता छात्रा सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार:इंस्टाग्राम से शुरू हुआ था अफेयर, पुलिस ने मुजफ्फरपुर से पकड़ा


मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 साल की इंटर की छात्रा को पुलिस ने सोमवार को मुजफ्फरपुर शहर से ढूंढ निकाला। इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि छात्रा इंस्टाग्राम पर हुए प्रेम प्रसंग के बाद लापता हुई थी। छात्रा के पिता ने हथौड़ी थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि छात्रा 18 सितंबर को सहिला हथौड़ी के सरकारी स्कूल में 12वीं की परीक्षा देने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों को उसके कमरे से एक मोटोरोला स्मार्टफोन मिला था। पिता ने आरोप लगाया था कि लक्की नीतीश राज ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया है। अरुण कुमार नाम के एक और युवक पर मदद करने का आरोप था। हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी मदद से जांच शुरू की। एक हफ्ते के अंदर पुलिस ने छात्रा को मुजफ्फरपुर शहर से ढूंढ लिया। समस्तीपुर के सपरी गांव निवासी लक्की नीतीश राज उर्फ छोटू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में प्रेम प्रसंग की बात हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के करीब एक सप्ताह के अंदर छात्रा को बरामद कर लिया गया है।मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में छात्रा और आरोपी के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है।हालांकि मामले की पूरी सच्चाई छात्रा के न्यायालय में दर्ज होने वाले बयान के बाद और स्पष्ट होगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद छात्रा को फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।उसे मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर बयान कलमबद्ध कराया जाएगा। न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस मामले की जांच और अन्य बिंदुओं पर कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में प्रेम प्रसंग की बात हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के करीब एक सप्ताह के अंदर छात्रा को बरामद कर लिया गया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है।प्रारंभिक पूछताछ में छात्रा और आरोपी के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। हालांकि मामले की पूरी सच्चाई छात्रा के न्यायालय में दर्ज होने वाले बयान के बाद और स्पष्ट होगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद छात्रा को फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।उसे मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर बयान कलमबद्ध कराया जाएगा। न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस मामले की जांच और अन्य बिंदुओं पर कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles