![]()
जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया मोहनपुर गांव में नौ साल की संजना कुमारी की सांप के डंसने से मौत हो गई। सोते समय करैत सांप ने उसे तीन बार डंसा था। गंभीर हालत में संजना को सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। परिजन उसे शेखपुरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी जान चली गई। संजना, विष्णुदेव बिंद की बेटी थी। सोमवार रात यह घटना हुई थी। बच्ची के शोर मचाने पर परिवार जागा और सांप को मार दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई। सदर अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम हुआ और फिर शव परिजनों को सौंप दिया गया। संजना पांच बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।
सोते समय करैत सांप ने बच्ची को डंसा:मोहनपुर में अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
