गयाजी में ब्रांड की हूबहू नकल कर साबुन किया तैयार:कार्रवाई में सैकड़ों पीस नकली सामान जब्त, उद्योग परिसर में हुई रेड

Date:


गयाजी शहर के दुबहल इंडस्ट्रीज एरिया में नकली उत्पाद बनाकर बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। ब्रांड की हूबहू नकल कर साबुन तैयार किया जा रहा था। शिकायत के बाद मगध मेडिकल थाना की पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई में सैकड़ों पीस नकली साबुन, पैकिंग सामग्री और डाई बरामद की गई है। इस मामले में उद्योग संचालक पर धोखाधड़ी और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल के नदिया निवासी तोतन चक्रवर्ती एक प्राइवेट कंपनी में रिजनल हेड के पद पर कार्यरत हैं और कंपनी के लीगल मामलों को देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर सूचना मिली कि दुबहल इंडस्ट्रीज एरिया स्थित आरएम सोप इंडस्ट्रीज में उनकी कंपनी के ब्रांड से मिलते-जुलते “आहा” और “विसाल” नाम के साबुन अवैध रूप से बनाए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत मगध मेडिकल थाना को लिखित सूचना दी और पुलिस से कार्रवाई का अनुरोध किया गया। पुलिस टीम के साथ उद्योग परिसर में छापेमारी पुलिस टीम के साथ उद्योग परिसर में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान ब्राउन रंग के “आहा” साबुन के 20 बंडल बरामद हुए। हर बंडल में 25 पीस, कुल 500 साबुन थे। इसके अलावा नीले और सफेद रंग के पैकिंग बॉक्स, “विसाल” ब्रांड के 25 बॉक्स, दोनों ब्रांड के लोहे के डाई और अन्य पैकेजिंग सामग्री भी जब्त की गई। कंपनी प्रतिनिधि ने इन सभी उत्पादों को नकली बताते हुए ट्रेडमार्क के गलत इस्तेमाल की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मौके पर ही जब्ती सूची तैयार की गई। स्थानीय गवाह की मौजूदगी में सभी सामान जब्त कर मगध मेडिकल थाना को सौंप दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह की गतिविधियों से कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही सरकार के राजस्व को भी क्षति पहुंचाई जा रही है। कार्रवाई के बाद औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे नकली उत्पाद के धंधे पर सवाल खड़े हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि ब्रांडेड सामान की कॉपी कर सस्ते दाम में बाजार में खपाने का बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। पुलिस ने मामले में संबंधित उद्योग संचालक मंसूर आलम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण सिंह काल कहना है कि ट्रेडमार्क उल्लंघन और धोखाधड़ी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे भी छापेमारी की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य छोटे उद्योगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp