Tuesday, September 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

त्योहारों पर रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें:यूपी और पश्चिम बंगाल से झारखंड आने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा


दुर्गा पूजा करीब आने के साथ ही परदेश में रहने वाले लोग घर आने को उत्सुक हैं। ज्यादातर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पिछले दो हफ्तों से रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर उनका परिचालन भी शुरू कर चुका है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के आलमनगर से कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से रांची के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान हुआ है। धनबाद रेल मंडल के सीनियर कमर्शियल मैनेजर और पीआरओ मनीष सौरव ने बताया कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आलमनगर से कोलकाता और अलीपुरद्वार से रांची के लिए एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी।आलमनगर-कोलकाता ट्रेन से झारखंड के कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद आने वालों को फायदा होगा। अलीपुरद्वार-रांची ट्रेन से जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, बोकारो और रांची के यात्रियों को राहत मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles