![]()
शेखपुरा कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को एडीएम कार्यालय में काम करने वाले 61 वर्षीय चपरासी राजदेव यादव बेहोश होकर गिर गए। सहकर्मी उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि राजदेव यादव को हार्ट अटैक आया था। दाह संस्कार दरभंगा स्थित पैतृक घर पर राजदेव यादव मूलतः दरभंगा जिले के रहने वाले थे। पिछले साल रिटायर होने के बाद वे दो साल के संविदा पर एडीएम कार्यालय में काम कर रहे थे। संविदा पर काम करते हुए उन्हें अभी सिर्फ आठ महीने ही हुए थे। उनकी मौत से कलेक्ट्रेट परिसर में दुख फैल गया। प्रशासन ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। परिवार के लोग शव का दाह संस्कार दरभंगा स्थित पैतृक घर पर करेंगे। मंगलवार शाम को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की मौजूदगी में शोक सभा हुई, जिसमें मौजूद अफसरों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ADM ऑफिस में चपरासी बेहोश होकर गिरा, मौत:रिटायरमेंट के बाद संविदा पर कर रहा था काम; हार्ट अटैक से गई जान, शोक सभा हुई
