Tuesday, September 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान- बाइक सवार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर:बुजुर्ग की मौत, युवक गंभीर, फरार हो रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा


सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे भोला दुबे (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उनके चचेरे भाई भूपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भूपेंद्र को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर घटनास्थल से कुछ दूरी पर ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया। कोर्ट के काम से आए थे सीवान मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी दीनानाथ दुबे के 55 वर्षीय बेटे भोला दुबे के रूप में हुई है। घायल भूपेंद्र दुबे भी दीनानाथ दुबे के बेटे हैं। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। घायल भूपेंद्र ने बताया कि दोनों कोर्ट के काम से सीवान आए थे। काम खत्म होने के बाद बाइक से अपने घर नौतन लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालापुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। भोला दुबे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल भूपेंद्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं भोला दुबे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घेराबंदी कर ट्रक चालक पकड़ा मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा घायल मिला। घायल को तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया गया। घायल के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles