Tuesday, September 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान में ऑर्केस्ट्रा डांसर से रेप में एक गिरफ्तार:3 अब भी फरार; भास्कर में खबर छपने के 5वें दिन हुई गिरफ्तारी


सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा नर्तकी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। दैनिक भास्कर में पुलिस की सुस्ती और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद पांचवें दिन यह कार्रवाई हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के दण्डासपुर निवासी राजबली साह के बेटे दिनेश साह के रूप में हुई है। मामले में नामजद तीन अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। कार्यक्रम में ले जाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाने का आरोप मामला 24 सितंबर की रात का है। आरोप है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में ले जाने के बहाने नर्तकी को सुनसान इलाके में ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस के पास पहुंची थी। उसके आवेदन और बयान के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चौथे दिन एसपी और एसडीपीओ ने किया था घटनास्थल का निरीक्षण मामले में शुरुआती दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठे थे। घटना के चौथे दिन एसपी भारत सोनी और एसडीपीओ अमन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच के लिए निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनेश साह को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी इस मामले में अभी तीन नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच में पीड़िता का बयान, घटनास्थल से संभावित साक्ष्य और अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका अहम होगी। पुलिस के सामने बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच पूरी करने की चुनौती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles