
- देशव्यापी कूरियर के जरिये सोना तस्करी के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है. इस गिरोह के खिलाफ डीआरआइ ने एक अभियान चलाकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये इन 11 में से 2 लोग उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह में किराये के घर में रहते थे. डीआरआइ की पूछताछ में इन लोगों ने कई तथ्य उजागर किये हैं.
- उत्तर 24 परगना के खड़दह में किराये का घर लेकर रहते थे दोनों युवक
- आरोपियों के पास से 106.47 ग्राम सोना जब्त
- गिरफ्तार लोगों के पास से सोना गलाने की मशीन मिली
- 1.20 लाख अमेरिकी डॉलर, लैपटॉप, 4 मोबाइल जब्त
- एक पिस्तौल, 2 मैगजीन और 6 कारतूस भी हुए हैं बरामद
- गिरफ्तार तस्करों के जरिये गिरोह तक पहुंचने में जुटी डीआरआइ
खड़दह के 4 नंबर वार्ड में रहते थे आरोपी
डीआरआइ सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गये 11 लोगों में 2 की पहचान अभिषेक कुमार यादव और सत्येंद्र वर्मा के रूप में हुई है. ये खड़दह नगरपालिका के 4 नंबर वार्ड के रामकृष्ण पल्ली में किराये के मकान में रहते थे. ये लोग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.
आरोपियों के पास मिला 106.47 ग्राम सोना
खड़दह से कूरियर के जरिये सोना तस्करी गिरोह के लिए काम करते थे. डीआरआइ ने गिरफ्तार किये गये इन दोनों लोगों के पास से 106.47 ग्राम सोना, सोना गलाने की मशीन, 1.20 लाख अमेरिकी डॉलर, लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, एक पिस्तौल, 2 मैगजीन और 6 कारतूस बरामद किये हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार से बंगाल आये यात्री को आरपीएफ सीआइबी ने 21 लाख रुपए के साथ किया गिरफ्तार
बंगाल-असम के रास्ते बांग्लादेश से लाया गया सोना
जांच एजेंसी का दावा है कि बांग्लादेश सीमा से लगे बंगाल और असम के रास्ते लाया गया सोना गलाकर कूरियर से देशभर में उसकी तस्करी करते थे. मुंबई समेत कई राज्यों में इनका नेटवर्क फैला है.
ये भी पढ़ें: खड़गपुर स्टेशन पर 31.10 लाख रुपए और 123 ग्राम सोना के साथ एक गिरफ्तार, संबलपुर से जा रहा था हावड़ा
डनलप से सबसे पहले अभिषेक की हुई गिरफ्तारी
डनलप के महा मिलन मठ इलाके से सबसे पहले अभिषेक को पकड़ा गया. उससे पूछताछ के बाद खड़दह के किराये के मकान से सत्येंद्र को दबोचा गया. दोनों से पूछताछ कर इनके गिरोह से जुड़े अन्य के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ और डीआरआई की कार्रवाई, 17 करोड़ का सोना जब्त
The post कूरियर की आड़ में सोना की तस्करी करते थे उत्तर प्रदेश के 2 युवक, डीआरआइ ने 11 को किया गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.
