Tuesday, September 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 2 गिरफ्तार, वीडियो बनाने का भी है आरोप

झारग्राम जिले के जामबनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग स्कूली छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाये जाने का भी आरोप है. मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 3 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

बलात्कार के 2 आरोपी 12वीं के छात्र

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी 12वीं कक्षा के छात्र हैं. दोनों पीड़िता के ही स्कूल में पढ़ते हैं. आरोप है कि 20 सितंबर को पहले से जान-पहचान के आधार पर दोनों आरोपी नाबालिग छात्रा को उसके घर से बुलाकर ले गये थे. जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया गया.

बलात्कार का वीडियो बनाने का भी आरोप

आरोप है कि बाद में 3 अन्य युवक भी वहां पहुंचे और घटना में नाबालिग से बलात्कार किया. पुलिस में जो शिकायत दर्ज करायी गयी है, उसमें घटना का वीडियो बनाये जाने का आरोप भी लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपी आनंद सरकार गिरफ्तार, अब तक 3 पकड़ाये

घटना के बाद डरी हुई थी पीड़िता : परिजन

पीड़िता के परिवार के अनुसार, घटना के बाद छात्रा काफी भयभीत थी. उसने शुरुआत में किसी को कुछ नहीं बताया. शरीर पर चोट के निशान के बारे में पूछे जाने पर उसने परिजनों को बताया कि वह कहीं गिर गयी थी, इसलिए चोट लगी है. बाद में तबीयत खराब हुई, तो उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.

छात्रा के पिता ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

इसके बाद छात्रा के पिता ने जामबनी थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसी रात 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने नाबालिग का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है. मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान भी दर्ज कराया गया है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के हांसखाली में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में तृणमूल नेता के बेटे समेत 3 को उम्रकैद

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी : एसपी

पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपियों को पॉक्सो अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. झारग्राम के पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें: छात्रा को अधमरा कर किया था रेप, फिर हत्या कर जंगल में फेंक दिया था उसका शव

The post नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 2 गिरफ्तार, वीडियो बनाने का भी है आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles