Tuesday, September 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव पर NDA को घेरा:खगड़िया में कार्यकर्ताओं से मिले, जन सुराज के उम्मीदवारों को जिताने की अपील


प्रशांत किशोर मंगलवार देर शाम खगड़िया पहुंचे और मंडपम विवाह भवन में जन सुराज के कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान आगामी एमएलसी चुनाव पर चर्चा हुई और एनडीए पर निशाना साधा गया। प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से बिहार में बदलाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों को हराने और जन सुराज के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। जन सुराज की जीत से सरकार पर लगाम लगेगी, भ्रष्टाचार रुकेगा और बिहार के हितों की बात आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा उन्होंने एमएलसी चुनाव में मतदाताओं की भूमिका अहम बताई। कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर सक्रिय रहने और मतदाताओं तक पार्टी की बात पहुंचाने को कहा। मिसा भारती मामले पर प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि जमुई में नाबालिग बच्ची की तस्वीर सार्वजनिक करना गलत था, जिसे सम्राट चौधरी के कार्यालय ने दिखाया। उन्होंने बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए, बोले राज्य में कानून का राज नहीं, “जिसकी लाठी उसकी भैंस” वाली स्थिति है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles