Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

नंदीग्राम से रंजन माइती की रिपोर्ट

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को वोटिंग है. उपचुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार हसीरानी रथ के साथ तमलूक संगठनात्मक जिला कोर कमेटी की एक बैठक में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में भाजपा की जीत इतनी बड़ी होगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. लोग मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे. भाजपा के पक्ष में वोट करेंगे.

चुनाव से पहले रेयापाड़ा में सांगठनिक बैठक

मंगलवार की रात नंदीग्राम के रेयापाड़ा में विधायक के कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे. संगठनात्मक चर्चा करीब डेढ़ घंटे तक चली. मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की.

बड़े अंतर से बीजेपी की जीत का दावा

बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने कहा- मैं नंदनायक बाड़ा का वोटर हूं. मैं वोट दूंगा. मुख्यमंत्री जहां भी वोट करेंगे, लोग मुख्यमंत्री के साथ होंगे. उन्होंने कहा- कभी किसी ने यह सोचा भी नहीं होगा कि BJP कैंडिडेट नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में इतने बड़े अंतर से जीतेगा.

ये भी पढ़ें: टीएमसी सुप्रीमो पर शुभेंदु अधिकारी का वार- ममता बनर्जी के ‘एक हाथ में जमात, दूसरे में दिमागी नक्सल’

‘बस इंतजार कीजिए और चुनाव के रिजल्ट देखिए’

मुख्यमंत्री ने कहा- वर्ष 2021 में तब की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि वह नंदीग्राम में नंबर वन रहेंगी. फिर ममता ने वर्ष 2026 में पवित्र कर को मैदान में उतारा और कहा कि नंदीग्राम में वह इस बार नंबर वन रहेंगे. सबको पता है, चुनाव के बाद क्या हुआ. मुख्यमंत्री ने कहा- बस इंतजार कीजिए और वोटिंग के बाद चुनाव परिणाम देखिए.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार बोले- उपचुनाव से पहले मुसलमानों को धमका रहे शुभेंदु अधिकारी

The post उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles