Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आवारा कुत्तों का हमला, 4 बकरियों को बनाया शिकार:पाकुड़ में महेशपुर-सिलमपुर सड़क पर 35 कुत्तों का झुंड सक्रिय, लोग परेशान


पाकुड़ जिले की महेशपुर-सिलमपुर सड़क पर आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। हाल ही में कुत्तों के झुंड ने चार बकरियों को अपना शिकार बनाया। यह सड़क सीलमपुर से महेशपुर का मुख्य रास्ता है। यहां से बड़ी संख्या में लोग, बच्चे और बाइक सवार गुजरते हैं। कुत्ते बच्चों और बाइक सवारों पर हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर 7 से 35 कुत्ते एक साथ झुंड बनाकर घूमते हैं। ये अकेले लोगों और मासूम बच्चों को घेरकर हमला करते हैं। कई बाइक सवार कुत्तों के झपटने से गिरकर चोटिल हो चुके हैं। महेशपुर क्षेत्र में कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। कुछ दिन पहले एक पागल कुत्ते ने 7-8 लोगों को काट लिया था, जिनमें से कुछ को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। ग्रामीण प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कुत्तों का उत्पात बढ़ा है। जानकारी फॉरेस्ट विभाग को दी गई है। उन्होंने जल्द ही समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया है। संजय कुमार, अंचल अधिकारी, महेशपुर

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles