Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में आंदोलनकारियों ने मुख्य मार्ग रोका:पपरवाटाड़ के पास गिरिडीह-डुमरी रोड पर घंटों फंसे वाहन, पुलिस ने जाम खुलवाया


गिरिडीह में बुधवार को झारखंड बंद का असर दिखा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बुलावे पर बंद समर्थकों ने पपरवाटाड़ के पास गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। आंदोलनकारी सुबह से ही सड़क पर बैठ गए, जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। मुख्य मार्ग पर घंटों चक्का जाम रहा। लंबी कतारों में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। 30 सितंबर को बंद बुलाया गया था आंदोलनकारियों की मांग है कि झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वालों को सरकार सम्मान और अधिकार दे। 29 सितंबर को मशाल जुलूस और 30 सितंबर को बंद बुलाया गया था। जाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को समझाया, जिसके बाद उन्होंने जाम खत्म किया। इससे गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर यातायात सामान्य हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles