![]()
रामगढ़ शहर में जाम की समस्या खत्म करने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने बुधवार को एक खास अभियान चलाया। इसका मकसद यातायात को आसान, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। डीसी ऋतुराज, एसपी मुकेश कुमार लुनायत और कैंट सीईओ विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने पूरे शहर का दौरा किया। उन्होंने मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यातायात में रुकावट डालने वाले सभी कारणों को खत्म किया जाए। सनिचरा हाट और सुभाष चौक के पास खरीदारी करने वालों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। थाना चौक मार्ग, सनिचरा बाजार रोड, चट्टी बाजार और नेहरू मार्ग का चौड़ीकरण भी होगा। शहर के मुख्य चौराहों को भी बड़ा किया जाएगा। लोहार टोला और थाना चौक मार्ग से दुकानों के आगे सड़क पर हुए अतिक्रमण को तुरंत हटाने का आदेश दिया गया। नेहरू रोड को ‘नो पार्किंग जोन’ घोषित किया गया है, जहां गाड़ी खड़ी करने पर पूरी तरह रोक रहेगी। खराब सड़कों की पहचान कर उन्हें जल्द ठीक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
रामगढ़ में जाम से मुक्ति के लिए चला अभियान:प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया, पार्किंग-सड़कों का होगा चौड़ीकरण, नेहरू रोड नो पार्किंग जोन
