Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

DM ने सरस्वती विद्या मंदिर का इंस्पेक्शन किया:अटल टिंकरिंग लैब देखी, विद्यार्थी सारथी ऐप की दी सलाह और प्लांटेशन किया


शेखपुरा में डीएम शेखर आनंद ने बुधवार को सदर प्रखंड के मेहुस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। विद्यार्थी सारथी ऐप इस्तेमाल करने की सलाह डीएम ने नीति आयोग की ‘अटल टिंकरिंग लैब’ (ATL) देखी। बच्चों के वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स और उनकी सोच देखकर उन्होंने खुशी जताई। उन्होंने ऑनलाइन कक्षाओं का भी अवलोकन किया। बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए ‘विद्यार्थी सारथी ऐप’ इस्तेमाल करने की सलाह दी। डीएम ने बिहार सरकार की शिक्षा योजनाओं की जानकारी ली और पर्यावरण जागरूकता के लिए विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, जिला विकास पदाधिकारी आर्य गौतम और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार समेत कई शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles