Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को बंधक बनाया, फिर कराने लगी देह व्यापार, पुलिस ने महिला को किया अरेस्ट

लालबाजार के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इंस्पेक्टर के सी मुर्मू के नेतृत्व में एएचटीयू टीम ने न्यू अलीपुर थाना क्षेत्र के एसएन राय रोड स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया. इस घटना में फ्लैट की मालकिन देबजानी चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है.

ऑटो में हुई मुलाकात, नौकरी का झांसा देकर बुलाया

बचायी गयी नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह हरिदेवपुर थाना क्षेत्र इलाके की रहने वाली है. कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात आरोपी महिला देबजानी चक्रवर्ती से एक ऑटो रिक्शा में हुई थी. आरोपी महिला ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया. झांसे में आकर नाबालिग उसके बताये पते पर पहुंच गयी. वहां उसे बंधक बनाकर यौन शोषण और देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया.

ये भी पढ़ें: बंगाल में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 17 बच्चियां बचायी गयीं, बिहार-असम के 4 तस्कर गिरफ्तार

दबोची गयी महिला से हो रही पूछताछ

पुलिस ने फ्लैट की मालकिन देबजानी चक्रवर्ती (45) को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी से जुड़ी धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पीड़िता की होगी मेडिकल जांच

पीड़िता को मेडिकल जांच और परामर्श के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा. पुलिस मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: देह व्यापार करने वाली बंगाल की 4 महिलाएं झारखंड में गिरफ्तार

The post नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को बंधक बनाया, फिर कराने लगी देह व्यापार, पुलिस ने महिला को किया अरेस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles