Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मां और दुधमुंही बच्ची का शव पेड़ से झूलता मिला:पाकुड़ के मालधारा गांव में मिला, 2 दिन पुराना बताया जा रहा, जांच में जुटी पुलिस


पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र के मालधारा गांव में बुधवार शाम एक महिला और उसकी दो माह की बच्ची के शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के पास पहाड़ की झाड़ी में महिला का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला, जबकि उसकी दो माह की बच्ची का शव भी वहीं मिला। दोनों शव करीब दो दिन पुराने बताए जा रहे हैं। शवों की पहचान कालीदाहा गांव निवासी 28 वर्षीय होपोनती बेसरा और उसकी दो माह की बेटी मोनिका हांसदा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच सूचना मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा और एसआई अजय महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि मां-बेटी की मौत से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मिल सके। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं। घटनास्थल और आसपास के इलाके की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह थाना प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि मां-बेटी की मौत की वजह अभी सामने नहीं आयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला हत्या का है या कुछ और। आज दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles