Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में घर में मिला महिला का शव:पति की मौत के बाद अकेले रहती थी; भतीजा बोला- किसी से दुश्मनी नहीं थी; FSL-डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची


​गयाजी में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर में शव मिला है, अकेली रहती थी। तीन साल पहले बीमारी से पति की मौत हो गई थी। कोई बच्चे भी नहीं हैं। पहचान गूंगी देवी(50) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली की है। ​सुबह नहीं खुली कुंडी तो हुआ शक पड़ोसी ​राजेश साव ने बताया कि गुरुवार सुबह जब काफी देर तक महिला अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो पड़ोसियों को शक हुआ। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो लोगों ने घर का दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखते ही सब सन्न रह गए। शव फर्श पर पड़ा हुआ था। सिर फटा हुआ था। मृतका के भतीजे ने बताया कि बुआ बोल नहीं सकती थी। घर में अकेले ही रहती थी। मई में अपने मायके गई थी, जिसके बाद वापस आ गई थी। परिवार में किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं था। किसी से कोई खास दुश्मनी या पारिवारिक विवाद की बात सामने नहीं आई है। ​एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे मुफस्सिल थाना को सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास मल्लाह टोली में एक 50 वर्षीया महिला का शव मिला है। महिला घर में अकेली रहती थी और उनके पति का देहांत लगभग 3 साल पहले हो चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर विधिवत जांच कराई जा रही है। घटनास्थल से कुछ क्लू मिले हैं, जिस पर काम किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पति ने अपने हिस्से की घर बेच दी थी सूत्रों के अनुसार गूंगी देवी के पति ने तीन साल पहले अपने हिस्से का एक मकान बेच दिया था। वह लॉटरी और जुआ खेलता था। अन्य दो भाई अलग अलग रहते हैं। गूंगी अपने हिस्से के दूसरे मकान में रहती थी। मकान भी बेहद तंग और पुराना है। घर में अकेली रहती थी महिला घटनास्थल पर आपस में बातचीत कर रही महिलाओं का कहना था कि गूंगी बुधवार की शाम करीब 7 बजे मछली भात खा कर अपने घर मे सोने चली गई थी। उसे अक्सर मना करते थे कि अपने परिवार के घर में ही सोया करो, लेकिन वह नहीं मानती थी। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शक के आधार पर कुछ भी कहना उचित नहीं है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles