Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी-तेज रफ्तार बाइक ने 2 बच्चों को मारी टक्कर:15 वर्षीय छात्र की मौत; दूसरा गंभीर, चखनी बाजार के पास हादसा


सीतामढ़ी के भिठ्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी स्थित चखनी बाजार में गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 15 वर्षीय सिद्धांत ठाकुर की मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय बिट्टू कुमार गंभीर रूप से घायल है। घटना मदरसा के समीप हुई। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को तत्काल सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने सिद्धांत ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं बिट्टू की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मृतक की पहचान, घर में मचा कोहराम मृतक की पहचान श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी निवासी 15 वर्षीय सिद्धांत ठाकुर, पिता दिवाकर ठाकुर के रूप में हुई है। घायल बिट्टू कुमार (13) इसी गांव के अजय ठाकुर का पुत्र है। सिद्धांत की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, तलाश प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क से गुजर रहे दोनों बच्चों को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बाइक सवार की पहचान करने में जुटी है। अस्पताल पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना की सूचना पर सुरसंड थाना के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी ली। भिठ्ठा थाना से एसआई रजनीश कुमार भी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के कारणों और बाइक सवार की पहचान की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles