
देश-विरोधी गतिविधियों के अलावा पश्चिम बंगाल के कई नेता व मंत्रियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग कर वाडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करने के आरोप में एनआईए ने दीपक ब्यापारी नामक एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया था. एनआइए की टीम ने गुरुवार को उसे बैंकशाल कोर्ट के सिटी सेशंस कोर्ट में पेश किया.
- बैंकशाल कोर्ट में वकीलों को दो अलग समूहों में हुई थी हाथापाई
- सिटी सेशंस कोर्ट के चीफ पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के दफ्तर में भी तोड़फोड़
दोनों पक्षों के वकील आपस में भिड़े
कोर्ट परिसर में उसे गाड़ी से बाहर निकालते ही भीड़ ने उस पर अंडे फेंकने शुरू कर दिये. इस घटना का विरोध करने वाले वकीलों पर भी हमला किया गया. जब पुलिस ने स्थिति को काबू में करने की कोशिश की, तो कोर्ट परिसर में दोनों पक्ष के वकीलों ने आपस में हाथापाई शुरू कर दी.
कोयंबटूर से हुई थी दीपक की गिरफ्तारी
बताया जा रहा है कि दीपक ब्यापारी एक यूट्यूबर हैं. उन्हें हाल ही में एनआईए ने देश भर में फर्जी खबरें फैलाने, अंतरराज्यीय साजिश में शामिल होने और जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार किया था. उन्हें 28 सितंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर में गिरफ्तार किया गया और गुरुवार को कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट लाया गया.
ये भी पढ़ें: आतंकी संगठन जेएमबी से संपर्क के आरोप में बंगाल से इमाम गिरफ्तार, मंगलकोट थाने में 6 घंटे हुई पूछताछ
कोर्ट कैंपस में 2 वकीलों के साथ हुई मारपीट
दीपक को जब जेल वैन से बाहर लाया जा रहा था, तभी लोगों के एक समूह ने उन पर अंडे फेंके. कई वकीलों ने इस घटना का विरोध किया. इससे बहस शुरू हुई और बाद में हाथापाई की नौबत आ गयी. कोर्ट कैंपस का माहौल तनावपूर्ण हो गया. प्रदर्शनकारियों ने दो वकीलों के साथ मारपीट की.
चीफ पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के ऑफिस में तोड़फोड़
इसी बीच, खबर है कि कुछ लोगों का एक समूह सिटी सेशंस कोर्ट के चीफ पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अरुण कुमार भगत के ऑफिस में घुस गये. वहां उनके ऑफिस में भी तोड़फोड़ की गयी.
ये भी पढ़ें: साइकिल रिपेयरिंग करने वाला मानव तस्कर! एनआईए ने दुर्गापुर से गुलाम जमां को किया गिरफ्तार
हंगामा करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस
हंगामे के बीच स्थिति को सामान्य करने के दौरान कुछ वकीलों और प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी झड़प हुई, जिससे कोर्ट परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. पुलिस को अशांत लोगों को काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. अधिकारियों का कहना है कि वे घटना में शामिल लोगों की पहचान और झड़प के कारणों की जांच कर रहे हैं.
The post एनआईए ने राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के आरोप में यूट्यूबर को किया गिरफ्तार, अदालत में पेशी के दौरान फेंके गये अंडे appeared first on Prabhat Khabar.
