Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुबई में 174 लोगों की जिंदगी बचाने वाले पायलट मच्छार को सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया सलाम

West Bengal CM Salutes Indian Pilot Smit Machchhar: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुबई से इस्राइल के तेल अवीव जा रहे फ्लाइट के एक भयावह हादसे और हाइजैक की कोशिश को नाकाम करने वाले साहसी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस को सलाम किया है. मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की जनता की ओर से इस वीर सपूत के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि कैप्टन मच्छार ने अपने असाधारण पराक्रम से पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है.

अद्वितीय है मच्छार की बहादुरी : अधिकारी

अपने आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि हवा में मंडराते अकल्पनीय संकट के बीच, कॉकपिट के भीतर चाकू से हमला होने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने जिस बहादुरी और सूझ-बूझ का परिचय दिया, वह अद्वितीय है.

‘वसुधैव कुटुम्बकम का सच्चा प्रितबिंब हैं कैप्टन’

शुभेंदु अधिकारी ने उनके इस साहसिक कार्य को भारत की महान और कालजयी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की विचारधारा का सच्चा प्रतिबिंब बताया. उन्होंने कहा कि अपनी जान की परवाह किये बिना मासूम जिंदगियों को बचाने को प्राथमिकता देने का उनका यह पवित्र कर्तव्य पूरी दुनिया के दिलों को छू गया है.

ये भी पढ़ें: रेजीनगर में वोट से पहले शुभेंदु अधिकारी का दावा- बदलेगा अल्पसंख्यक वोट का ट्रेंड, BJP के साथ खड़े होंगे लोग

कैप्टन मच्छार भारत का सच्चा गौरव : शुभेंदु

पश्चिम बंगाल के लोगों की ओर से शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कैप्टन मच्छार के शीघ्र और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की. शुभेंदु ने कैप्टन मच्छार को भारत का सच्चा गौरव करार दिया.

The post दुबई में 174 लोगों की जिंदगी बचाने वाले पायलट मच्छार को सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया सलाम appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles