Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रेजीनगर में वोट से पहले शुभेंदु अधिकारी का दावा- बदलेगा अल्पसंख्यक वोट का ट्रेंड, BJP के साथ खड़े होंगे लोग

Rejinagar Bypoll: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को दावा किया कि रेजीनगर उपचुनाव में अल्पसंख्यक वोट का ट्रेंड बदलेगा. उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में रेजीनगर के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के साथ खड़े होंगे. रेजीनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शंखारभ सरकार के पक्ष में मतदान की अपील की.

‘अल्पसंख्यक अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहते’

शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि जिन अल्पसंख्यक मतदाताओं ने अब तक भाजपा को वोट नहीं दिया है, इस बार उनका रुख बदल सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता इस चुनाव में अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहते. उन्होंने यह भी दावा किया कि रेजीनगर में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण काम नहीं करेगा.

भाजपा सरकार के साथ खड़ा रहेगा रेजीनगर : शुभेंदु

चुनावी सभा में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस उपचुनाव में रेजीनगर भाजपा सरकार के साथ खड़ा रहेगा. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार की जीत का भरोसा जताया. रेजीनगर में भाजपा का चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका है और पार्टी लगातार बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर रही है.

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम में हम साथ-साथ हैं, रेजीनगर में आमने-सामने, उपचुनाव में कांग्रेस और ममता के रिश्ते की दो तस्वीरें

मैदान में कई दल, मुकाबला बहुकोणीय

रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा के शंखारभ सरकार के अलावा कांग्रेस, माकपा, तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी नेतृत्व वाले गुट, डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. मतदान 6 अक्टूबर को होगा और नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे.

रेजीनगर में ये लोग लड़ रहे चुनाव

पार्टी का नाम उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी शंखारभ सरकार
तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) रबीउल आलम चौधरी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी मोहम्मद सईद
कांग्रेस अब्दुल्लाहिल कैफी
आम जनता उन्नयन पार्टी गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन
टीएमसी (रीतब्रत गुट) शफीउज्जमां शेख
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) इमरान मल्लिक
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी विकास चंद्र मिश्रा
जातीय उन्नयन पार्टी साहीन साहा
निर्दलीय सैफुल इस्लाम
निर्दलीय जलालुद्दीन मिद्दर
निर्दलीय महबूब आलम
निर्दलीय गोलक बनर्जी
निर्दलीय मजीफुल हक
निर्दलीय तुषार पांडेय

तृणमूल की टूट पर भी शुभेंदु का हमला

शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस में हुई टूट को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीनों बाद पार्टी का संगठनात्मक संकट सामने आ गया. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिह्न दोनों ही गायब हो गये हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव 2026: नंदीग्राम और रेजीनगर के लिए टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट ने घोषित किये उम्मीदवार, अब बारी भाजपा की

15 साल के शासन के गुनाहों का नतीजा : अधिकारी

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को उसके 15 साल के शासनकाल की नीतियों और कथित गलतियों का नतीजा बताया. उन्होंने कहा कि पार्टी में हुई टूट और उसकी बर्बादी इसी का परिणाम है.

हुमायूं कबीर पर शुभेंदु ने साधा निशाना

शुभेंदु अधिकारी ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर पर भी हमला बोला. उन्होंने कबीर की हालिया टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किये हैं, वे निंदनीय हैं. शुभेंदु ने उन पर अलग-अलग राजनीतिक दलों को धोखा देने और अब सांप्रदायिक राजनीति के जरिये जनता को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव 2026: तृणमूल कांग्रेस ने रेजीनगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा की, किसे मिला टिकट?

हिंदू-मुस्लिम राजनीति की जरूरत नहीं : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेजीनगर में हिंदू-मुस्लिम राजनीति की जरूरत नहीं है. उन्होंने सभी राष्ट्रवादी ताकतों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. रेजीनगर में 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार 4 अक्टूबर को खत्म हो जायेगा.

रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव की अहम तारीखें

चुनाव कार्यक्रम तारीख
अधिसूचना जारी 9 सितंबर 2026
नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर 2026
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2026
मतदान की तारीख 6 अक्टूबर 2026
मतगणना की तारीख 9 अक्टूबर 2026
चुनाव कार्यक्रम का समापन 11 अक्टूबर 2026

The post रेजीनगर में वोट से पहले शुभेंदु अधिकारी का दावा- बदलेगा अल्पसंख्यक वोट का ट्रेंड, BJP के साथ खड़े होंगे लोग appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles