Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Indian Railways News: पूजा स्पेशल ट्रेन पहले दिन ही रद्द, देखें टाइम-टेबल और स्टॉपेज

Indian Railways News: भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के रास्ते नयी दिल्ली से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. 2 अक्टूबर को पहली ट्रेन नयी दिल्ली स्टेशन से खुलने वाली थी, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है. 4 अक्टूबर को हावड़ा से नयी दिल्ली के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलनी थी, उसे भी रद्द कर दिया गया है. 2 अक्टूबर को शुरू होने वाली ट्रेन अब 6 अक्टूबर से और 4 अक्टूबर से शुरू वाली ट्रेन अब 8 अक्टूबर से चलेगी.

नयी दिल्ली-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन अभी से फुल

त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में होने वाली भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नयी दिल्ली से हावड़ा के लिए चलने वाली ट्रेन में सभी सीटें फुल हो चुकीं हैं. हावड़ा से नयी दिल्ली को जाने वाली ट्रेन में समाचार लिखे जाने तक 8 अक्टूबर 2026 के लिए 33 सीटें बची हुईं हैं. 11 अक्टूबर को अगर कोई यात्रा करना चाहता है और अभी टिकट कटवाता है, तो कन्फर्म सीट नहीं मिलेगी, क्योंकि अभी वेटिंग लिस्ट 11 तक पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, पूरी लिस्ट और टाइम-टेबल यहां देखें

2 अक्टूबर को शुरू होने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन रद्द

04052 नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (New Delhi -Howrah special) ट्रेन 2 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी. ट्रेन सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी. नयी दिल्ली से यह ट्रेन शाम 6:15 बजे रवाना होगी. अगले दिन यानी बुधवार, शनिवार और सोमवार को रात 11:40 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी. इस तरह ट्रेन को नयी दिल्ली से हावड़ा पहुंचने में 29 घंटे 25 मिनट लगेंगे. 04052 नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन नयी दिल्ली और हावड़ा के बीच 20 स्टेशनों पर रुकेंगी. नयी दिल्ली से खुलने के बाद यह ट्रेन जिन स्टेशनों पर रुकेंगी, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

नयी दिल्ली-हावड़ा पूजा स्पेशल के स्टॉपेज

स्टेशन का नाम ट्रेन आने का समय ट्रेन खुलने का समय कितने मिनट रुकेगी ट्रेन
नयी दिल्ली — 18:15 —
गाजियाबाद 18:58 19:00 2:00
अलीगढ़ 21:50 21:52 2:00
टुंडला 22:58 23:00 2:00
गोविंदपुरी 2:10 2:15 5:00
सूबेदारगंज 6:10 6:15 5:00
मिर्जापुर 7:58 8:00 2:00
पंडित दीनदयाल उपाध्याय 10:30 10:40 10:00
बक्सर 11:40 11:42 2:00
आरा 12:25 12:27 2:00
पटना 13:25 13:35 10:00
बख्तियारपुर 14:13 14:15 2:00
किउल 15:43 15:45 2:00
झाझा 16:55 17:00 5:00
जसीडीह 17:32 17:34 2:00
मधुपुर 17:58 18:00 2:00
चित्तरंजन 18:38 18:40 2:00
आसनसोल 19:17 19:22 5:00
दुर्गापुर 19:53 19:55 2:00
बर्द्धमान 21:36 21:38 2:00
बंडेल 22:20 22:22 2:00
हावड़ा 23:40 — —

नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल में फुल हो गयीं सीटें

04052 नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन में अभी से टिकट फुल हो गये हैं. 6 अक्टूबर के लिए वेटिंग लिस्ट 13 और 9 अक्टूबर के लिए वेटिंग लिस्ट 23 चल रहा है. 2 अक्टूबर को इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल के सांतरागाछी से पुरी और तिरुवनंतपुरम तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

स्लीपर का किराया 885 रुपए, थर्ड एसी का 2120 रुपए

पूजा स्पेशल ट्रेन में सेकेंड स्लीपर क्लास के टिकट के लिए आपको 885 रुपए खर्च करने होंगे. अगर आप थर्ड एसी में यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको टिकट कटाने के लिए 2120 रुपए खर्च करने होंगे.

हावड़ा-नयी दिल्ली स्पेशल ट्रेन अब 8 अक्टूबर से शुरू होगी

हावड़ा से नयी दिल्ली के लिए यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी. इस ट्रेन की शुरुआत शनिवार (3 अक्टूबर 2026) की देर रात (रेलवे टाइम टेबल के हिसाब से रविवार 4 अक्टूबर 2026) को होनी थी, लेकिन इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. अब यह ट्रेन बृहस्पतिवार (8 अक्टूबर) यानी बुधवार की देर रात 1:40 बजे हावड़ा से नयी दिल्ली के लिए रवाना होगी. 30 घंटे 40 मिनट की यात्रा के बाद ट्रेन 5 अक्टूबर को सुबह 8:20 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. यह पूजा स्पेशल ट्रेन 29 नवंबर 2026 तक चलेगी. हावड़ा से खुलने और नयी दिल्ली पहुंचने के बीच में इस ट्रेन के कुल 20 स्टॉपेज दिये गये हैं. स्टॉपेज की पूरी लिस्ट यहां देखें.

ये भी पढ़ें: बिहार, दिल्ली और उत्तराखंड के लिए दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट यहां देखें

नयी दिल्ली-हावड़ा पूजा स्पेशल के स्टॉपेज

स्टेशन का नाम ट्रेन आने का समय ट्रेन खुलने का समय कितने मिनट रुकेगी
हावड़ा — 1:40 —
बंडेल 2:22 2:24 2:00
बर्धमान 3:11 3:13 2:00
दुर्गापुर 4:16 4:18 2:00
आसनसोल 4:50 4:55 5:00
चित्तरंजन 5:20 5:22 2:00
मधुपुर 6:22 6:24 2:00
जसीडीह 7:20 7:22 2:00
झाझा 8:45 8:50 5:00
किउल 9:33 9:35 2:00
बख्तियारपुर 10:38 10:40 2:00
पटना 11:40 11:50 10:00
आरा 12:24 12:26 2:00
बक्सर 13:10 13:12 2:00
पंडित दीनदयाल उपाध्याय 15:05 15:15 10:00
मिर्जापुर 16:35 16:37 2:00
सूबेदारगंज 18:40 18:45 5:00
गोविंदपुरी 21:55 22:00 5:00
टुंडला 0:58 1:00 2:00
अलीगढ़ 2:10 2:12 2:00
गाजियाबाद 7:18 7:20 2:00
नयी दिल्ली 8:20 — —

पूजा स्पेशल ट्रेन का किराया

स्पेशल ट्रेन में जेनरल सेकेंड क्लास के अलावा स्लीपर क्लास और एयर कंडीशंड कोच भी होंगे. हावड़ा-नयी दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन में सेकेंड स्लीपर क्लास के टिकट के लिए आपको 855 रुपए खर्च करने होंगे. अगर आप थर्ड एसी में यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको टिकट कटाने के लिए 2120 रुपए खर्च करने होंगे.

ये भी पढ़ें: Puja Special Train: हावड़ा-नयी दिल्ली पूजा स्पेशल अब सप्ताह में 3 दिन चलेगी

हावड़ा नयी दिल्ली पूजा स्पेशल में सीटें फुल

दिल्ली से हावड़ा आने वाली इस ट्रेन में अभी से सीटें फुल हो गयीं हैं. 6 अक्टूबर के लिए अगर आप अभी टिकट कटायेंगे, तो आपको वेटिंग लिस्ट 13 मिलेगा. 9 अक्टूबर के लिए वेटिंग लिस्ट 22 और 11 अक्टूबर के लिए वेटिंग लिस्ट 35 चल रहा है.

The post Indian Railways News: पूजा स्पेशल ट्रेन पहले दिन ही रद्द, देखें टाइम-टेबल और स्टॉपेज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles