जमुई-सिकंदरा रोड पर बाइक सवार 3 युवक घायल:2 की हालत गंभीर, काम खत्म कर घर लौट रहे थे, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Date:


जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम अगहरा के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। घायलों की पहचान सिकंदरा प्रखंड के पीरहिंडा गांव निवासी पीयूष कुमार और राजा तथा उनके एक अन्य साथी के रूप में हुई है। ये तीनों जमुई से काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी अगहरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पीयूष कुमार और राजा की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि तीसरे युवक को भी चोटें आई हैं। सभी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात निगरानी बढ़ाने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp