![]()
किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार शाम एनएच-327ई स्थित आजाद चौक के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने बुलेट बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज पूर्णिया के अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान पाठामारी थाना क्षेत्र के काशीबाड़ी निवासी शमशेर रजा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शमशेर रजा गुरुवार शाम बुलेट बाइक से बहादुरगंज की ओर से अररिया की तरफ जा रहा था। पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू इसी दौरान आजाद चौक पर क्रॉसिंग के पास डंपर ने बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शमशेर रजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एनएच-327ई पर कुछ देर के लिए भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बहादुरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर और दुर्घटनाग्रस्त बुलेट (नं. बीआर 37 एपी 4476) को जब्त कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
किशनगंज में डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:नेशनल हाईवे पर आजाद चौक के पास एक्सीडेंट, एक घायल
