Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

बोकारो | कर्मचारी चयन आयोग (पूर्वी क्षेत्र) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 (टियर-1) बुधवार को चास अनुमंडल क्षेत्र के टीसा टेक्नोलॉजी, ई/176, मेन रोड चीराचास स्थित परीक्षा केंद्र में शुरू हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर वरीय पदाधिकारी सह डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने केंद्र का निरीक्षण किया। डीडीसी ने नोडल पदाधिकारी सह डीपीआरओ मो. शफीक आलम और नगर समन्वयक सह डीएसई अतुल कुमार चौबे के साथ केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रबंधन से आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली और कर्मचारी चयन आयोग के दिशा-निर्देशों व मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप परीक्षा कराने का निर्देश दिया। केंद्र पर अभ्यर्थियों का समय पर और व्यवस्थित प्रवेश कराया गया। परीक्षा के दौरान आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा संचालन प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए केंद्र प्रबंधन को परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles