Friday, October 2, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में सूर्य मंदिर में प्रेमी जोड़े ने की शादी:भगवान भास्कर को साक्षी मानकर गले में वरमाला डाला, मांग में भरा सिंदूर


भोजपुर के बेलाउर स्थित प्रसिद्ध सूर्यमंदिर में प्रेमी जोड़े ने भगवान भास्कर को साक्षी मानकर शादी कर ली। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवनभर साथ रहने का संकल्प लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर फेरे भी लिए। बताया जा रहा है कि यह मामला 29 सितंबर 2026 का है। शादी के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रेमी युगल मंदिर परिसर में शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं। शादी की रस्में मंदिर परिसर में मौजूद पंडित की मौजूदगी में पूरी कराई गईं। मंत्रोच्चार के बाद पंडित ने दोनों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें आशीर्वाद दिया। शादी के बाद मंदिर में जुटने लगी लोगों की भीड़ वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जब लोगों को मंदिर परिसर में प्रेमी युगल की शादी की जानकारी हुई तो वहां स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटने लगी। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवक-युवती की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों किस गांव या इलाके के रहने वाले हैं और उनके बीच प्रेम संबंध कितने समय से था, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। शादी के बाद दोनों कहां गए, इसकी भी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस प्रेमी युगल की पहचान करने के साथ-साथ उनके निवास स्थान और शादी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles