Friday, October 2, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गा पूजा में पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नबीन आयेंगे कोलकाता, इडेन में संबोधन दे सकते हैं प्रधानमंत्री

पश्चिम बंगाल में इस बार दुर्गा पूजा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगेगा. भाजपा ने बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बुलाने की योजना बनायी है.

10 अक्टूबर को कोलकाता आ सकते हैं पीएम मोदी

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 10 अक्टूबर को कोलकाता में एक कार्यक्रम में शामिल होने का समय मांगा है. यह दिन महालया का है, जो दुर्गा पूजा का पहला दिन होता है. बंगाल भाजपा ने बताया है कि पीएम मोदी कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डेंस में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

पीएमओ से जल्द प्रोग्राम फिक्स होने की उम्मीद

भाजपा की योजना है कि प्रधानमंत्री कोलकाता के पंडालों में बंगाल के लोगों के साथ पूजा करें और ईडन गार्डेंस में लोगों को संबोधित भी करें. हालांकि, प्रधानमंत्री के दौरे का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी को भरोसा है कि पीएमओ से जल्द ही पीएम का कोलकाता आने का प्रोग्राम तय होगा.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में पीएम मोदी की मां दुर्गा की वंदना करता विशाल म्यूरल बना आकर्षण का केंद्र

गृह मंत्री अमित शाह भी आयेंगे बंगाल

भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता आने का आमंत्रण दिया है. शाह ने अनौपचारिक रूप से इस दौरे के लिए सहमति दे दी है. गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता के मशहूर संतोष मित्रा स्क्वायर पंडाल में जाने की संभावना है. पीएम मोदी के आगमन के एक दिन बाद अमित शाह कोलकाता आ सकते हैं. वह कई वर्षों से यहां पूजा में शामिल होते रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में दुर्गा पूजा के 400 करोड़ के सरकारी अनुदान पर संकट! शुभेंदु अधिकारी की एक घोषणा से सहमीं 44000 कमेटियां

भाजपा अध्यक्ष के पंडालों के दौरे की योजना

पार्टी की मानें, तो ममता बनर्जी सरकार की पाबंदियों के कारण अमित शाह कुछ ही पंडालों में जाते थे. अब बदले हुए हालात में वह और भी कई पंडालों में जा सकते हैं. वहां पूजा-अर्चना कर सकते हैं. पीएम मोदी और अमित शाह के साथ-साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के दौरे की भी योजना बनायी गयी है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में बेकार अखबारों से बना दुर्गा पूजा पंडाल, कोलाज में दिखेगी पढ़ने की बदलती दुनिया

पूजा पंडाल की पिछली व्यवस्था में बड़ा बदलाव

भाजपा का कहना है कि बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल बनाने से जुड़ी पिछली व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. पिछली सरकारों के समय पूजा पंडाल बनाने की अनुमति बड़ी मुश्किल से मिलती थी. अब वह बाधा दूर हो गयी है. इसलिए पंडालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है. अब तो हर विधायक, सांसद और जन-प्रतिनिधि अपने-अपने इलाके में दुर्गा पूजा का पंडाल बनवाना चाहते हैं.

The post दुर्गा पूजा में पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नबीन आयेंगे कोलकाता, इडेन में संबोधन दे सकते हैं प्रधानमंत्री appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles