Saturday, October 3, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

PMO अधिकारी बनकर नबन्ना पहुंची महिला, मंत्री से मांगी खुफिया जानकारी, बंगाल पुलिस ने दिल्ली से ऐसे किया गिरफ्तार

हावड़ा : बंगाल पुलिस ने दिल्ली से आकांक्षा विद्यार्थी नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है. आकांक्षा विद्यार्थी पर आरोप है कि वो पिछले दिनों खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का अधिकारी बताकर पश्चिम बंगाल का राज्य प्रशासनिक मुख्यालय नबान्न में अवैध तरीके से प्रवेश किया और वहां से सूचना एकत्र करने की कोशिश की. फर्जी पहचान की पुष्टि होने पर लोक निर्माण विभाग ने शिबपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

नबन्ना में कैसे खुला फर्जीवाड़े का राज?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली निवासी आकांक्षा पूर्व निर्धारित समय पर नबन्ना आई थीं. वहां उन्होंने लोक निर्माण मंत्री अजय पोद्दार और विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) अधिकारी बताते हुए कई प्रशासनिक जानकारियां मांगीं. हालांकि, उनके शब्दों और व्यवहार से संदेह पैदा हुआ और अधिकारियों ने कार्रवाई की. मामले की भनक लगते ही महिला तुरंत नबन्ना से चली गईं.

दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर लाई गई हावड़ा

शिकायत मिलने पर हावड़ा नगर पुलिस की एक विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी की मदद से महिला का दिल्ली में पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद, उसे शुक्रवार सुबह हवाई अड्डे के रास्ते शिवपुर पुलिस स्टेशन लाया गया. आरोपी को हावड़ा अदालत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के समक्ष पेश किया जाएगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का संदेह, जांच जारी

पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जांचकर्ता इस बात की छानबीन कर रहे हैं कि महिला नबन्ना में किस मकसद से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही थी और क्या इसमें किसी अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ है. बंगाल पुलिस यह भी पता लगा रही है कि महिला के पीछे कोई राजनीतिक ताकत है या फिर कोई विदेशी एजेंसी के लिए महिला काम कर रही है.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं

The post PMO अधिकारी बनकर नबन्ना पहुंची महिला, मंत्री से मांगी खुफिया जानकारी, बंगाल पुलिस ने दिल्ली से ऐसे किया गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles