![]()
दुर्गापूजा, दीपावली और छठमहापर्व को लेकर रेल मंडल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रांची से बेंगलुरु और शालीमार (कोलकाता) के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 14 अक्टूबर से शुरू होगा। शालीमार ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को रात 11.00 बजे से रवाना होकर मूरी, झालदा, बोकारो, भोजूडीह, आद्रा, बांकुड़ा, बिष्णुपुर और खड़गपुर होते हुए अगले दिन सुबह 8.30 बजे शालीमार पहुंचेगी। ट्रेन शालीमार से प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को रात 10.15 बजे छूटेगी और सुबह 8.15 बजे पहुंचेगी। इन्हें आगे नियमित करने पर अंतिम चरण की बातचीत जारी है। डीआरएम करुणा निधि सिंह और सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने बताया कि इस बार स्पेशल ट्रेनें 100 से ज्यादा फेरे (ट्रिप) लगाएंगी, जो पिछली बार (50 ट्रिप) की तुलना में दोगुना है। अजमेर ट्रेन का पिस्का, एसएमवीबी व एलटीटी ट्रेनों काबालसिरिंग-बानो, जबकि मुरी की ओर जाने वाली ट्रेनों का नामकुम-टाटीसिलवे में ठहराव प्रस्तावित है। 10 को खुल जाएगा स्टेशन का दक्षिणी द्वार
डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि स्टेशन का दक्षिणी प्रवेश द्वार 10 अक्टूबर से आंशिक रूप से खुलेगा। यहां 2 टिकटकाउंटर और 4 एटीवीएम लगाए जाएंगे। मोबाइल-यूटीएस भी होंगे। जरूरत पर प्लेटफॉर्म-6 से भी पूजास्पेशल ट्रेनें छूटेंगी। त्योहारों परभीड़ नियंत्रण के लिए और हटिया स्टेशनों पर 24 घंटे वॉररूम सक्रिय रहेगा। पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट 10 से बढ़ा 20 रुपए करने का प्रस्ताव है।
रांची से कोलकाता और बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:14 अक्टूबर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, इस बार 100 से अधिक फेरे लगाएंगी
