![]()
जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को यामाहा शोरूम के पास तेज रफ्तार बाइक और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया। घायलों की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के रानीकुरा गांव निवासी विनोद मंडल के बेटे विवेक कुमार और बीरेंद्र मंडल के बेटे सचिन कुमार के तौर पर हुई है। वे बाइक की सर्विसिंग कराने यामाहा शोरूम आए थे। लौटते समय तेज रफ्तार ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ। विवेक कुमार की आंख में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे आंखों के डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। सचिन कुमार खतरे से बाहर है। ऑटो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
जमुई में तेज रफ्तार बाइक-ऑटो की टक्कर, दो युवक घायल:यामाहा शोरूम के पास हादसा, बाइक की सर्विसिंग कराने आए थे; एक की हालत नाजुक
