Friday, October 2, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर:22 लोग पहुंचे; जांच के बाद 16 ने किया रक्तदान, 3 नेगेटिव ग्रुप वालों को रखा रिजर्व


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जहानाबाद सदर अस्पताल में सामाजिक संस्था रक्त सेवा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए खून उपलब्ध कराना था। 22 लोग पहुंचे, जांच के बाद 16 ने किया रक्तदान शिविर में कुल 22 लोग रक्तदान करने पहुंचे। डॉक्टरी जांच के बाद 16 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। तीन नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले रक्तदाताओं को जरूरत के समय इस्तेमाल के लिए रिजर्व रखा गया। वहीं, तीन लोगों का रक्त मेडिकल कारणों से नहीं लिया जा सका। बोले- खून फैक्ट्री में नहीं बनता रक्त सेवा के संयोजक ललित शंकर पाठक ने कहा कि खून किसी फैक्ट्री में नहीं बनता है। यह स्वैच्छिक रक्तदाताओं पर निर्भर करता है। इसलिए लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष रजनीश कुमार उर्फ बीकू ने कहा कि दुर्घटना और गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीजों को तुरंत खून की जरूरत होती है। ऐसे समय में रक्तदाताओं का योगदान महत्वपूर्ण होता है। रक्त केंद्र की टीम ने किया रक्त संग्रह रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. अमर कुमार की देखरेख में टीम ने रक्त संग्रह किया। संस्था की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles