Saturday, October 3, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Kishanganj Bike Theft | CCTV Footage Shows Thief Stealing Super Splendor

किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। नटुआपाड़ा वार्ड संख्या 5 निवासी जाफर आलम (47), पिता मो. सफीक आलम ने थाने में लिखित आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

.

जाफर आलम ने आवेदन में बताया कि हरिनगर, बहादुरगंज में बंधक बैंक के पास उनकी किराना दुकान है। दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR37U5918) दुकान के पीछे खड़ी की और अंदर चले गए।

इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर फरार हो गया। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

अपने स्तर पर तलाश के बाद थाने में शिकायत

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपने स्तर से चोर का काफी पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को लिखित आवेदन देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक बरामद करने और अज्ञात चोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी रिसीविंग संख्या R-4045 है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस

बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि किशनगंज में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने इस पर लगाम लगाने के लिए ठोस पहल की मांग की है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ाने की अपील एसपी से की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles