Saturday, October 3, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Muzaffarpur Apsara Market Raid | Police Seize Fake Apple Accessories

मुजफ्फरपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर के सबसे बड़े मोबाइल मार्केट अप्सरा मार्केट में शनिवार शाम नगर थाना पुलिस ने कई दुकानों में छापेमारी की। अमेरिका की मोबाइल कंपनी Apple के प्रतिनिधि की शिकायत पर हुई कार्रवाई में कंपनी के नाम से बेचे जा रहे कथित डुप्लीकेट चार्जर, केबल, बैक पैनल और मोबाइल कवर समेत कई सामान जब्त किए गए। आरोप है कि कंपनी के 15 से 22 हजार रुपए तक के ओरिजिनल बैक पैनल की जगह डुप्लीकेट पैनल करीब 750 रुपए में मोबाइल में लगाए जा रहे थे।

कंपनी प्रतिनिधि की ओर से नगर थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया गया था कि अप्सरा मार्केट में Apple के नाम और डिजाइन वाले डुप्लीकेट एसेसरीज बेचे जा रहे हैं। शिकायत के बाद नगर थाना पुलिस की टीम शनिवार शाम मार्केट पहुंची और कई दुकानों में तलाशी ली। पुलिस के पहुंचते ही कुछ दुकानदार दुकानें छोड़कर इधर-उधर चले गए। इसके बाद पुलिस ने दुकानों से मिले सामान को जब्त कर थाने लाया।

2200 के चार्जर-केबल भी 300-400 में बेचने का आरोप

शिकायत के अनुसार, Apple के ओरिजिनल चार्जर की कीमत करीब 2200 रुपए और केबल की कीमत भी करीब 2200 रुपए बताई गई है। आरोप है कि इनके डुप्लीकेट सामान को बाजार में महज 300 से 400 रुपए में बेचा जा रहा था। इसी तरह मोबाइल के बैक पैनल और कवर भी कंपनी के नाम पर ग्राहकों को दिए जा रहे थे।

छापेमारी के बाद जब्त सामान का कंपनी के प्रतिनिधियों से मिलान कराया गया। प्रतिनिधियों ने सामान की जांच की। पुलिस के अनुसार, कंपनी की शिकायत में इसे कॉपीराइट से जुड़ा मामला बताया गया है।

कंपनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि Apple कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत में कंपनी के एसेसरीज के डुप्लीकेट सामान बेचे जाने की बात कही गई थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने अप्सरा मार्केट में छापेमारी की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि कई दुकानों से सामान जब्त किया गया है। जब्त सामान की जांच और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि डुप्लीकेट सामान कहां से लाकर मार्केट में बेचा जा रहा था और इसमें कितने दुकानदार शामिल हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles