प्रखंड के डिवाइन पब्लिक स्कूल चन्द्लासो परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। मौके पर स्कूल निदेशक ज्ञान गंगा सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी बापू और शास्त्री जी को नमन किया। अपनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर स्कूल निदेशक ज्ञान गंगा सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बापू और लाल बहादुर शास्त्री जी के दिखाए मार्ग पर चलने की बात कही। वहीं विद्यालय में स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।
