Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा- अंतिम संस्कार के बाद नहाने गया युवक डूबा, मौत:शव नहीं मिला तो परिजन ने सड़क पर लगाया जाम, ढाई घंटे बाद पुलिस ने शुरू कराई आवाजाही


दरभंगा के काकरघाटी क्षेत्र के बिजली पंचायत में शनिवार को तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद काफी तलाश के बावजूद युवक का शव नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-27 को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू टीम बुलाकर शव की तलाश कराने की मांग की। करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद प्रशासन के आश्वासन पर जाम हटाया गया। मृतक की पहचान अखिलेश यादव 35 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए लोग नदी किनारे गए थे। अंतिम संस्कार के बाद अखिलेश स्नान करने नदी में उतरे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। परिजनों ने बताया कि अखिलेश को तैरना नहीं आता था। स्थानीय लोगों ने तत्काल पानी में उतरकर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मृतक के चाचा कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना के तत्काल बाद थाने को सूचना दी गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रेस्क्यू टीम नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने बताया कि अखिलेश के दो छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द शव बरामद कराने और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। 50 लोगों ने पानी में उतरकर शव तलाशा, लेकिन नहीं मिली सफलता ग्रामीण बैद्यनाथ यादव ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद करीब 50 युवकों ने पानी में उतरकर अखिलेश की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीम आने का आश्वासन मिलता रहा। काफी देर बाद भी टीम नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने एनएच-27 जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद मृतक की पत्नी की हालत भी खराब है और गांव में आक्रोश का माहौल है। दूसरे जिले से बुलाई जा रही टीम सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम रही। लोगों को समझाने के बाद जाम हटाया गया। उन्होंने बताया कि दरभंगा में उपलब्ध एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगी है। दूसरे जिले से टीम बुलाने के लिए संपर्क किया गया है। टीम आने के बाद पानी में युवक की तलाश कराई जाएगी। रात होने के कारण रेस्क्यू कार्य अगले दिन सुबह शुरू कराने की बात कही गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार को नियमानुसार मिलने वाले मुआवजे के लिए भी आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम शव की तलाश तथा स्थिति को सामान्य बनाए रखने में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles