![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो ईएसएल स्टील लिमिटेड की कर्मचारी स्वयंसेवा पहल वी फॉर सोसाइटी के तहत गुरुवार को डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, अलकुशा में स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान में कंपनी के 24 कर्मचारी स्वयंसेवकों के साथ करीब 200 विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों को 5एस सिद्धांत, स्वच्छता, सतत जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता सत्र के बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारी स्वयंसेवकों और सीएसआर टीम ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए। इसके बाद परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। ईएसएल स्टील के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा कि वी फॉर सोसाइटी के जरिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। बच्चों को पौधरोपण और स्वच्छता से जोड़ना हरित व सतत भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बच्चों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
